दुर्ग
ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा कुष्ठ जनजागरूकता अभियान
09-Oct-2021 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 अक्टूबर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश में जिले में राज्य शासन द्वारा कुष्ठ जन जागरूकता पखवाड़ा का संचालन जिले में किया जा रहा है। इस संबंध में प्रत्येक गांव में लोगों को कुष्ठ मुक्ति हेतु कार्य करने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के चिन्हांकन के लिए स्वास्थ्य दल गांव-गांव और नगरीय क्षेत्रों में जा रहा है। यहां कुष्ठ रोगियों के चिन्हांकन के साथ ही लोगों को भी संकल्प दिलाया जा रहा है कि वह कुष्ठ रोग से मुक्ति दिलाने की दिशा में काम करें और प्रशासन का सहयोग करें जिसके चलते कुष्ठ रोगियों के चिन्हांकन में काफी मदद मिली है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि यह पखवाड़ा 28 सितंबर से आरंभ हुआ है और 12 अक्टूबर तक चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे