दुर्ग

ठेठवार समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान
08-Oct-2021 7:29 PM
ठेठवार समाज के नवनिर्वाचित  प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान

उतई, 8 अक्टूबर। ठेठवार यादव समाज छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का गत दिनों ठेठवार सदन रिसाली में सम्मान किया गया। युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में समाजिक चुनाव के पीठासीन अधिकारी जोहत राम यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव ,महासचिव समलिया यादव, कोषाध्यक्ष दाऊराम यादवएवं समाज के युवा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद यादव, महासचिव नरोत्तम यदु, कोषाध्यक्ष पुष्कर यादव आदि का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस दौरान प्रांत अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज का राजधानी रायपुर में भवन निर्माण के लिए विशेष रूप से प्रयास करेंगे युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यादव ने सभी की सहभागिता से समाज की प्रगति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में शंकर लाल यादव, नंदकिशोर यादव, राम सिंह यादव,बलदेव यादव, हरीश यादव, मुरारी यादव, उमाशंकर यादव, खेम सिंह यदु, रोमशंकर यादव बलराम यादव, रमन यादव, सुषमा यादव, सरोजिनी मलागर, वसुंधरा यादव, छगन यादव , मनोज यादव, भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र यदु, पुखराज यादव, राजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, श्रवण यादव, रितेश यादव, यशवंत यादव, बंटी यादव, नागेश यादव, रवि यादव,अशोक यादव, गजेंद्र यादव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट