दुर्ग

डॉ.रविशंकर की स्मृति में आंगनबाड़ी केंद्र में पंखा दान
08-Oct-2021 5:57 PM
डॉ.रविशंकर की स्मृति में आंगनबाड़ी केंद्र में पंखा दान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 अक्टूबर।
शासकीय होम्योपैथिक औषधालय डुन्डेरा में पदस्थ होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ.मोनिका चावले ने ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अपने पति स्व. डॉ. रविशंकर चावले की स्मृति में गत दिन सिलिंग पंखा दान की आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पंखा मिल जाने से अब उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी केंद्र के स्टाफ ने इसके लिए डॉ. मोनिका चावल के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

गौरतलब है की पिछले दिनों आयुष चिकित्सा शिविर के दौरान डॉ चावले कृष्ण मंदिर डुंडेरा के पास  स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची इस दौरान उन्होंने देखा की उमस भरी गर्मी से वहां पढऩे वाले बच्चे परेशान थे। 
इस पर उन्होंने बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने पंखा दान करने का निश्चय किया। उक्त पंखा उन्होंने गत दिनों आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता वीणा यादव एवं सहायिका हुलसी साहू को भेंट की।
इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जागृति चंद्राकर, सुनीता देवांगन, तुलसी यादव सहित केंद्र में दर्ज बच्चे एवं महिलाएं मौजूद थी, जिन्होंने डॉ.मोनिका चावले के इस पहल की सराहना की।
 


अन्य पोस्ट