दुर्ग
दुर्ग, 7 अक्टूबर। पुरानी बात को लेकर पड़ोसी आपस में मारपीट कर लिए। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक राधाकृष्ण मंदिर के पास पचरी पारा निवासी वीर सिंह यादव रहता है।
वह आटो चालक है। रात में उसके पड़ोस में रहने वाली सुधा यादव व उसका पति शुशांक यादव वीर सिंहको गाली देने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने सुधा व शुशांक के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं प्रार्थिया सुधा यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि घर से कुछ दूरी पर पानी भरने नल पर आई थी। उसी समय उसका पड़ोसी वीर सिंह आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। बीच बचाव करने पहुंचे प्रार्थिया ने पति शुशांक की भी आरोपी ने पिटाई कर दी। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।