दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय खेल कूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विजयी प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को दुर्ग में कराया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। विशिष्ठ अतिथि के एस चौहान (डायरेक्टर चौहान फाउंडेशन), हामिद खोखर जी ( एम. एल .सी प्रभारी) नगर निगम दुर्ग, तेजराम चंदेल सरपंच( ग्राम- हनोदा) ,डॉक्टर अजय सहाय जी रायपुर (निर्माता निर्देशक), पुष्पा साहू (सांसद प्रतिनिधि) बेमेतरा,नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश संरक्षक सदस्य सरिता जैन थान खमरिया बेमेतरा आदि उपस्थित थे।
संस्था की संस्थापिका/ अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह पहला अवसर है जब हम सामूहिक रूप से बच्चो की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य ही बच्चों के मनोबल को ऊंचा उठाना है आज हर बच्चे में प्रतिभा छुपी है। जरूरत है उसे बाहर निकालने की। शासन-प्रशासन से ऐसी प्रतिभाओं को सहयोग मिलता रहे तो वह दिन दूर नहीं कि यही बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और परचम भी लहराएंगे। श्रीवास्तव ने प्रशिक्षक द्वय श्री राजा कौशिक लीलीमा कौशिक की भी जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि हम ऋणी हैं। ऐसे गुरुओं के जो अपनी मेहनत, लगन और वर्षों की तपस्या से ऐसे होनहार प्रतिभा से निपुण बच्चे राज्य को दिए।
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था छत्तीसगढ़ के एसे सभी प्रतिभाओं का सम्मान करती रहेगी, चाहे प्रतिभा का क्षेत्र कोई भी हो।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य जॉली लहरी, नीलू श्रीवास्तव, रीना दास, शंकर सक्सेना, शुभम, इजहार, मनोज श्रीवास्तव, श्रुति, नूपुर, इंदर, अक्षत, आकाश, शौर्य, मोनिका साहू, आदि उपस्थित थे।


