दुर्ग

कबड्डी स्पर्धा में पाहन्दा प्रथम
07-Oct-2021 4:59 PM
कबड्डी स्पर्धा में पाहन्दा प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के  ग्राम कुर्मिगुंडरा पंचायत में पंचशील क्रीड़ा समिति द्वारा 1 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। 
कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे मुख्य अथित्ति आशीष वर्मा ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल से शारीरिक मांनसिक और बौद्विक विकास होता है वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने योजना चला रहा है। जिसमें प्रति वर्ष एक लाख रुपये समिति को मिलेंगे।

अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा कि आज प्रदेश का मुखिया किसानों के जीवन को बेहतर और आर्थिक रूप से स्वालम्बन करने धान का कीमत 2500 रुपये किया साथ ही पशु धन को बढ़ावा सहकारिता के माध्यम से किसानों को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। खिलाडिय़ों को अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत  दुर्ग कमलेश नेताम सभापति जिला पंचायत  राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेश कमेटी जामगांव आर रमन टिकरिहा जनपद सदस्य वंदना वर्मा जनपद सदस्य व सरपंच पार्वती आडिल ने संबोधित कर हौसला अफजाई किया। 

कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 40 टीमो ने भाग लिया, जिसमें प्रथम शहीद युवराज सिंह कबड्डी दल पाहन्दा झा दूसरा जय ज्वाला क्रीड़ा मंडल झाडमोखली तीसरा जय हिंद क्रीड़ा मंडल भिलाई 3 व चौथा पुरस्कार शिव सक्ति क्रीड़ा मंडल कोपेडीह ने हासिल किया। विजयी खिलाडिय़ों को कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच पार्वती आडिल अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक सुमिरन दास मानिकपुरी  महादेव ठाकुर ने सील्ड भेट कर बधाई दिया। स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेश कमेटी सचिव जामगांव आर युगल किशोर आडिल ने दिया साथ ही आयोजन समिति व ग्रामीणों द्वारा खेल मैदान में रंगमंच निर्माण डोंगिया तालाब में प्रोटेक्सन वाल निर्माण का मांग पत्र का वाचन किया। 

संचालन संतोष यादव ने किया आयोजन को सफल बनाने पंचशील क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा उपाध्यक्ष भूषण साहू सचिव खिलेस्वर ठाकुर सहसचिव  योग्य पटेल कोसाअध्यक्ष विकाश साहू  सदस्य मनोज साहू संजय विश्वकर्मा दिलेस्वर साहू मूलेस्वर पटेल नोमेश साहू बलदाउ ठाकुर राज पटेल अजय यादव बलराम ठाकुर कुंदन ठाकुर शेखर ठाकूर छबि ठाकुर धनेस्वर साहू सरकच्छक निलेस्वर ठाकुर परमानंद साहू व ग्रामीण युवाओ का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट