दुर्ग

बौद्धिक विकास से ही जीवन सार्थक बन सकता है
06-Oct-2021 4:21 PM
बौद्धिक विकास से ही जीवन सार्थक बन सकता है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 अक्टूबर।
पाटन ब्लॉक के कुर्मिगुंडरा में शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बने बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करने स्मार्ट क्लास बनाया गया है। साथ ही बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने विभिन्न विषयों की पुस्तक संग्रह कर लाइबेरी बनाया गया है। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने  वाटर कुलर  ग्राम पंचायत द्वारा व केयर इंडिया द्वारा बनाया गया है। 

सरपंच पार्वती आडिल ने बताया कि बौद्धिक विकास से  ही लोगों का जीवन सार्थक बन सकता है। बच्चों की अच्छी  पढ़ाई के लिए जो भी करना पड़े वो हम करने का प्रयास कर रहे है। प्राथमिक शाला के रखरखाव व व्यवस्थापन में होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त आय अर्जित करने पंचायत द्वारा शाला प्रबंधन समिति व प्रधान पाठक को दो एकड़ तीस डिसमिल जमीन का दस्तावेज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम जनपद पाटन के सभापति रमन टिकरिहा ब्लॉक कांग्रेश कमेटी अध्यछ राजेश ठाकुर जनपद सदस्य वंदना वर्मा सरपंच पार्वती आडिल व पंचगणों के हाथों सौंपा गया। 

साथ ही अतिथियों ने पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को स्कूल बैग व पानी बोतल वितरण किया। सरपंच ने स्कूल में कीचड़ से बचाव के लिए पेवर ब्लाक व मंच की ढलाई के लिए राशि स्वीकृत करने का मांग पत्र सौंपा। मुख्यआतिथि आशीष वर्मा ने स्कूल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पंचायत द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सरपंच द्वारा किये गए मांग को पूरा करने आस्वस्त किया। सभी आमंत्रित सदस्यों ने कार्यों की तारीफ करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने आश्वस्त किया।

कार्यक्रम में पंचगण परमानंद साहू धनमत साहू दिलीप वर्मा कामिनी ठाकुर कुसुम यादव नन्दनी ठाकुर सत्येंद्र साहू चन्द्रिका साहू ईश्वरी ठाकुर टेवन पटेल ढालू ढीमर राजेश साहू राजेस्वरी यादव इंद्राणी यादव के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट