दुर्ग

सीटू का चौथा सम्मेलन, निजीकरण की नीतियों के खिलाफ लडऩे का आह्वान
04-Oct-2021 9:02 PM
सीटू का चौथा सम्मेलन, निजीकरण की नीतियों के खिलाफ लडऩे का आह्वान

 

 शांतनु अध्यक्ष, योगेश महासचिव निर्वाचित

भिलाईनगर, 4 अक्टूबर। मोदी सरकार की निजीकरण के खिलाफ संघर्ष में भिलाई क्षेत्र के असंगठित मजदूरों को बड़े पैमाने पर लामबंद करने के आह्वान के साथ हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन (सीटू) का चौथा सम्मेलन 3 अक्टूबर को सेक्टर-5 स्थित जाट भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 370 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यूनियन की गठित नई कार्यकारिणी में शांतनु मरकाम अध्यक्ष, ज्योति सोनवानी कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश सोनी महासचिव, उमरावसिंह पुरामे कोषाध्यक्ष और नागेश्वर ठाकुर सहायक कोषाध्यक्ष निर्वाचित किये गए।

सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राज्य महासचिव एम के नंदी ने किया। उन्होंने मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और इसके चलते असंगठित और ठेका मजदूरों की आजीविका के लिए उत्पन्न चुनौतियों का जिक्र किया। छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य अध्यक्ष संजय पराते ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

सीटू के जिला संयोजक शांत कुमार, दलित शोषण मुक्ति मंच के वकील भारती, एटक के विनोद सोनी, इंटक के संजय साहू और एक्टू के अशोक मिरी ने भी सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि सत्र में योगेश सोनी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे बहस के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन ने आगामी तीन वर्षों के लिए 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया।


अन्य पोस्ट