दुर्ग

महापौर, आयुक्त और सभापति ने निगम परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
03-Oct-2021 8:33 PM
महापौर, आयुक्त और सभापति ने निगम परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

दुर्ग, 3 अक्टूबर। बापू के जन्म दिवस पर शनिवार को नगर निगम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

साफ सफाई अभियान कार्यक्रम की शुरूआत निगम परिसर में महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, दीपक साहू, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, सतीश देवांगन समेत अधिकारी व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद सभी लोगों ने महापौर और आयुक्त के साथ झाड़ू से परिसर की सफाई की. इस मौके पर मौजूद कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता आरके पालिया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मनोहर साहू, राजकमल बोरकर आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट