दुर्ग

गांधी एक भरोसा, तो शास्त्री एक विश्वास- वोरा
03-Oct-2021 8:30 PM
 गांधी एक भरोसा, तो शास्त्री एक विश्वास- वोरा

दुर्ग, 3 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा हिन्दी भवन के सामने सुबह 10 बजे विधायक अरूण वोरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल व महापौर धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में जयंती मनाई।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम दुर्ग शहर के विधायक द्वारा हिन्दी भवन के सामने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पदयात्रा कर लाल बहादुर शास्त्री चौक पोटियाकला पहुंच कर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धाजंलि अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने किया। जयंती में विशेष रूप से पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा, परमजीत सिह भुई, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी   के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, कौशल किशोर सिंह, हेमंत तिवारी, पार्षद बृजलाल पटेल, सतीश देवांगन, अमित देवांगन, बृजेंद्र भारद्वाज सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट