दुर्ग
कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में बांटे फल
03-Oct-2021 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 अक्टूबर। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। अपने उद्बोधन में अजय मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। इन दोनों विभूतियों ने देश के आखिरी व्यक्ति तक सेवक की और उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए हम सबको समस्त मानव जाति के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करनी चाहिए तथा एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान देना ही गांधीजी व शास्त्रीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


