दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 3 अक्टूबर। कुम्हारी वार्ड क्रमांक 3 स्थित मणिकांचन केंद्र क्रमांक 3 में दिनांक 28 से सितंबर से 2 अक्टूबर आजादी का अमृत महोत्सव कैम्पेन के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यकलापों का प्रदर्शन किया गया। इसमें सर्वप्रथम कचरा अलग करो अमृत दिवस मनाया गया, दूसरे दिन सार्वजनिक शौचालय सफाई एवं जनभागीदारी अमृत महोत्सव दिवस और बर्तन बैंक अमृत दिवस के अंतर्गत प्रदान किया गया तथा कचरा, अपशिष्ट पदार्थों से उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कई अनुपयोगी वस्तुओं का सदुपयोग करते हुए झालर, झूमर, सजावट की वस्तुएं तैयार की गई। सफाई कर्मचारियों ने अपने कल्पना शक्ति के अनुसार साज सज्जा कर दर्शनीय बना दिया।
गांधी जयंती के अवसर पर अमृत सफाई मित्र सम्मान से सम्मानित करते हुए स्वच्छता दीदी स्वच्छता कमांडो एवं सफाई मित्रों क्रमश: रामवती निर्मलकर, आरती कुमार, जसमनी देशलहरे, सीमा चक्रधारी, कौशल्या चंद्राकर, कुसुम जोगी, गीता पटेल, सेवाराम, उदय चंद चेलक को ग्रुप में ?9000 वितरित किए गए और साथ ही प्रशस्ति पत्र भी मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रदान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुमारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर पार्षद जानकी ध्रुव छाया पार्षद तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा तथा नगर पालिका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम समस्त सफाई कर्मचारियों को उनके इस सद प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने प्रदर्शनी में रखी गई सारी वस्तुओं का अवलोकन किया उनका निरीक्षण किया साथ ही उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सिर्फ निर्माण या निर्माता का काम ना करें बल्कि इसको अपने बनाए हुए वस्तुओं को बाजार में उचित मूल्य पर विक्रय कर इसका आर्थिक लाभ उठाएं ऐसा प्रयास करें ताकि आपका और आपके परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठे आप को समृद्धि और सफलता मिले।
प्रदर्शनी में विशेष रुप से आदर्श गौठान का मॉडल बनाया गया, वर्मी कंपोस्ट खाद प्रदर्शित किया गया उसकी बड़े ही खुले हृदय से अध्यक्ष ने प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में और अधिक लाभकारी योजनाएं जो भी शासन के माध्यम से होगी उसे आपके समक्ष रखा जाएगा ताकि आप उसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर में सभी के लिए कुछ ना कुछ कार्य अभी तक होते चले आ रहे हैं किंतु एक वर्ग ऐसा है जो अभी तक उसके बारे में किसी प्रकार का विचार नहीं बन पाया था वह है वृद्धों के लिए एक सेवा केंद्र जहां पर असहाय वयोवृद्ध जन जिनको सहायता की आवश्यकता होती है अपने आयु के इस पड़ाव में उन्हें जो भी सेवा मिलनी चाहिए उसके लिए एक ऐसा स्थान तय किया जाए जहां पर कि उनकी सेवा सुश्रुषा हो सके और इस प्रकार से उनके सेवार्थ नगर के सभी गणमान्य लोगों की भागीदारी की भी अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा ऐसा एक सेवा केंद्र होना चाहिए जिसकी परिकल्पना नगर पालिका अध्यक्ष ने की जो शीघ्र ही साकार रूप लेगी ऐसी आशा उन्होंने की। पार्षद जानकी ध्रुव ने भी सभा को संबोधित करते हुए सफाई कर्मियों को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित की साथ ही अमृत महोत्सव कैंपेन के इस कार्यक्रम के समापन के समय उनके द्वारा बनाए गए, प्रदर्शित किए गए चीजों की खुलकर प्रशंसा की और ऐसा ही भविष्य में और अच्छा प्रयास करने के लिए उन्हें प्रेरित किया प्रोत्साहित किया।
अंत में कुम्हारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा जी ने समस्त सफाई कर्मियों नगर पालिका के कर्मचारियों, पदाधिकारियों को तथा अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि यह वही स्थान है जहां पर नगर की समस्त गंदगी या कचरा जो भी है उसे एकत्रित करके लाया जाता है और यहां पर उनका फिर से नवीनीकरण योग्य वस्तुओं को निकाल कर बाकी को खाद के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है और यह स्थान तो अत्यंत गंदा होना चाहिए किंतु इन सफाई कर्मचारियों की मेहनत लगन का प्रतिफल है कि आज वही स्थल इतना साफ सुथरा है जहां पर हम यह कार्यक्रम या समारोह आयोजित कर रहे हैं। यह बड़े ही प्रशंसा का विषय है इसके लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। भविष्य में भी अच्छी-अच्छी योजनाएं शासन के द्वारा आने वाली हैं जिनका कि उन्हें लाभ मिल सकेगा।
अपनी कर्मठता से उन्होंने करोना जैसे महामारी काल में भी नगर की स्वच्छता पर विशेष रूप से अपना योगदान दिया निडर निर्भय होकर उन्होंने कार्य को संपादित किया जिसके लिए वह बधाई एवं सम्मान के पात्र हैं। इन सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन की ओर से यथासंभव जितना भी हो सकेगा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें और भी अधिक लाभान्वित किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन करते हुए राकेश साहू ने कहा कि समस्त कर्मचारियों ने मिलजुल कर जो प्रयास किया है उसी का सुफल है कि आज यह आजादी का अमृत मिशन महोत्सव कैंपेन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ अंत में कार्यक्रम के समापन की घोष।