दुर्ग

गांधी-शास्त्री को किया याद
03-Oct-2021 7:13 PM
 गांधी-शास्त्री को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 3 अक्टूबर। गांधी जयंती पर शिक्षक लेखराम गेण्ड्रे ने बच्चों को बताया कि 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। 

कुम्हारी संकुल समन्वयक मदन लाल साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा, पूज्य बापू एवं शास्त्री जी का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सरस्वती ज्ञान मंदिर तथा उदय कान्वेंट स्कूल ने संयुक्त रूप से शाला प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का पर्व मनाया। शुरुआत दोनों महान पुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर की गई ।

संस्था के संस्थापक जगभान यादव ने उपस्थित शिक्षिकाएं तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है, देश के प्रति आस्था और आगे बढ़ाने वाले का सम्मान होता है, दोनों ही महान पुरुषों की सकारात्मक सोच से देश ने आजादी हासिल करते हुए तरक्की के नए शिखर को छुआ ।इनके अच्छे कर्मों के कारण ही इनका सम्मान आज भी देशवासी करते हैं।इस अवसर पर शिक्षिका गीतांजलि कोसरे,  भारती ,नेहा यादव ,भारतीय देवांगन, अंजलि खुटेल, देवकुमारी समेत विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

गांधी जयंती के अवसर पर विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने श्रमदान कर बापू को याद किया।

 विद्यालय की प्रिंसिपल डायरेक्टर कल्पना मैडम के मार्गदर्शन में परिसर में खेल मैदान में साफ सफाई  की। संस्था की उपप्राचार्य श्रीमती मिनी कुरुप के निर्देशन में सुबह दस बजे से बारह बजे तक छात्र छात्राएं खेल मैदान की सफाई में अपना योगदान दिया।


अन्य पोस्ट