दुर्ग
मतवारी स्कूल में बांटे सूखा राशन
03-Oct-2021 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 3 अक्टूबर। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मतवारी में सभी बच्चों को 38 दिनो का सूखा राशन मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों के पालकों को वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मतवारी के सरपंच केसरी बाई साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष प्रियंका बंजारे, नंद यादव विधायक प्रतिनिधि, लोकराम साहू, महेश्वरी बंजारे,नरेश टंडन, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एम.डी.चन्द्राकर, प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक टीकेन्द्र चन्द्राकर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


