दुर्ग
उतई, 3 अक्टूबर। भाजपा विद्यायक दल के स्थाई सचिव जितेंद ्रवर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम-पोषण योजना की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी मिली है। इससे देश भर के 11.2 लाख से अधिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है। श्री वर्मा ने इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अहम बात ये है कि इस योजना के दायरे में अब एक से 5 साल तक के बच्चे भी आएंगे।
मिड-डे मील योजना का लाभ 6 से 14 साल तक के बच्चों को मिलता था लेकिन अब पीएम-पोषण योजना के तहत दोनों वर्ग के बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाएगा। इस योजना का खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएंगे। राज्य के मुकाबले केंद्र सरकार का ज्यादा सहयोग होगा। 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।
श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कि इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ उन बच्चों को भी मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण पौष्टिक आहार से वंचित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना के कर्णधार है वे सभी वर्गों हित के लिए दृढ़संकल्पित है।


