दुर्ग
स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
03-Oct-2021 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 अक्टूबर। रेल यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा कुर्ला एवं शालीमार के मध्य चल रही 02101/02102 कुर्ला-शालीमार-कुर्ला फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया। यह स्पेशल ट्रेन की सुविधा 02101 कुर्ला-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कुर्ला से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को 2 जुलाई से 30 अक्टूबर तक चल रही है, जिसका विस्तार 29 मार्च 2022 तक किया गया है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 02102 शालीमार-कुर्ला फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शालीमार से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, रविवार को 4 जुलाई से 1 नवम्बर 2021 तक चल रही है, जिसका विस्तार 31 मार्च 2022 तक किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


