दुर्ग
मारपीट व जान से मारने की धमकी
03-Oct-2021 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 अक्टूबर। मजाक करने पर आरोपी ने प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी एवं जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक शारदा पारा कैंप दो निवासी गणेश साहू नंदिनी रोड से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे भगवती लोहार मिला। उस पर प्रार्थी ने भगवती से कहा कि तू क्या लोहार है इस पर भगवती एकाएक आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करते हुए गणेश की पिटाई कर दी। ईंट के टुकड़े से सिर पर वार करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। इससे प्रार्थी के हाथ सिर में चोटें आई. प्रार्थी की शिकायत पर छावनी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


