दुर्ग

भाजपा ने गांधी-शास्त्री को किया याद
03-Oct-2021 6:46 PM
  भाजपा ने गांधी-शास्त्री को किया याद

दुर्ग, 3 अक्टूबर।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी गंजपारा सदर मंडल व कसारीडीह बोरसी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में माल्यर्पण कर मनाया गया।

 महापुरुषों की शहर के हृदय स्थल में स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रतिमाओं के सम्मुख नन्हें बच्चों द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ  विविध आयोजन संपन्न हुए. साथ ही साथ इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने व इनके सपनों का राष्ट्र निर्माण का संकल्प उपरोक्त कार्यक्रम में लिया गया। जिला कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल, दीपक चोपड़ा व सतीश समर्थ, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, जिला मीडिया प्रभारी के.एस. चौहान ने जन्म जयंती के अवसर पर अपनी  भावनाएं प्रकट किए।


अन्य पोस्ट