दुर्ग

संयंत्र बिरादरी ने प्रार्थना सभा आयोजित कर गांधी को दी श्रद्धांजलि
02-Oct-2021 5:38 PM
संयंत्र बिरादरी ने प्रार्थना सभा आयोजित कर गांधी को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 अक्टूबर।
सेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आज भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में प्रात: 8 बजे से आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में इस्पात बिरादरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 
इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने संयंत्र के कार्यपालक निदेशक, सामग्री प्रबंधन राकेश कार्यपालक निदेशक, परियोजनाएं ए के भट्ट और मुख्य महाप्रबंधकगणों सहित अनेक अधिकारियों की उपस्थिति में इस्पात बिरादरी की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र बिरादरी की ओर से काफी संख्या में अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे। संयंत्र के निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पाजंलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में चारों धर्मों का पाठ करते हुए बापू की प्रार्थना की गई। संयंत्र के क्रीडा एवं सांस्कृतिक समूह के सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का पाठ भी किया गया।
 


अन्य पोस्ट