दुर्ग

नवोदय विद्यालय में 3 बच्चों का चयन
02-Oct-2021 5:16 PM
नवोदय विद्यालय में 3 बच्चों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 अक्टूबर।
शासकीय प्राथमिक शाला डूमरडीह की शिक्षिका सरिता कुंजाम द्वारा दी गई कोचिंग और कड़ी मेहनत के चलते दुर्ग जिला से ईशा मारकंडे, साक्षी मारकंडे, काजल धनकर का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ हैं।
शिक्षिका सरिता कुंजाम ने बताया कि बच्चों को लगातार तीन सालों से  नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रहे थे। जो की इस साल सफलता मिली। हमारी स्कूल से 15 छात्र-छत्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से तीन बच्चों का चयन हुआ है। 

प्रधान पाठिका दुलारी चन्द्राकर ने बताया कि कोरोना महमारी में शिक्षिका  कु.सरिता कुंजाम 5 से 6 घंटा बच्चों को रोज पढ़ाते तथा कुंजाम मेंम बच्चों को पढ़ाने के लिए रात को भी 3-4 घंटा तक उनके लिए अच्छा शिक्षा व्यवस्था(शिक्षा मटेरियल) एकत्र करने के लिए कड़ी मेहनत करते थे और साथ ही साथ बच्चों के बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए आपने घर पर बुला कर अतिरिक्त शिक्षा देते थे। जो कबीले तारीफ का पात्र हैं। इस प्रकार कड़ी मेहनत करते थे। जिसका परिणाम है कि पूरे दुर्ग जिला में हमारे गांव आदर्श ग्राम डूमरडीह के छात्राएं चयन हुआ है। साथ ही यह छात्राएं भी बहुत मेहनत किया है और इनके माता पिता भी बच्चों को पढ़ाने के लिए हार संभव प्रयास किया और उन्हें लगातार प्रेरित किया करते थे। 

तीनों बच्चों के चयन पर उप सरपंच प्रदीप पाटिल ने  बच्चों व शिक्षिका सरिता कुंजाम को मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमाला पहना कर बधाई दी। इनके  साथ ही सभी टीचरों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं प्रधान पाठिका दुलारी चंद्रकार ने भी तीनों बच्चों को मुंह मीठा कराया तथा शिक्षक साजिद खान ने बच्चों को पेन सप्रेम भेंट देकर बधाई दी। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल प्रबंधक के उपाध्यक्ष देवा मार्कंडेय ने भी खुशी जाहिर किया और बच्चों को बच्चों को बधाई दिया। रचना करकरे, गोठन समिति अध्यक्ष मिथलेश नारंग, शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष देवा मार्कंडेय, राजेश्वरी देशमुख, विद्या मैडम, शारदा खेवार, साजिद खान, मुकेश देशलहरे  इन सब ने भी बच्चों और शिक्षकों को बधाई दिया।
 


अन्य पोस्ट