दुर्ग
दुर्ग, 2 अक्टूबर। सूने आवास का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने ताला तोडक़र घर में रखे चांदी के सिक्के, मूर्ति तथा अन्य घरेलू सामान की चोरी कर लिया। प्रार्थी पंकज टकसानी का आवास एमआइजी 66 पद्मनाभपुर में है। वर्तमान में प्रार्थी अपने पुत्र के साथ दिल्ली में निवास करता है।
वहीं पद्मनाभपुर वाले निवास में प्रार्थी पंकज की मां रहती थी। लगभग 6 माह से प्रार्थी की मां की तबीयत खराब होने पर वह अपनी बेटी के निवास हुडको में रहने लगी थी। पद्मनाभपुर के मकान की देखरेख के लिए केयरटेकर राधेश्याम यादव को रखा गया था। प्रार्थी की मां की मृत्यु होने पर वह 21 सितंबर को अपनी बहन के घर हुडको पहुंचा था। 24 सितंबर को वह अपने एमआईजी 66 पद्मनाभपुर वाले मकान में गया था तथा केयरटेकर को समझा कर गया था कि वह अच्छे से देख रेख करें।
30 सितंबर की दोपहर को लगभग 2 बजे उसे मोबाइल पर केयरटेकर ने बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है और सामान अस्त-व्यस्त है। जब प्रार्थी अपने मकान में पहुंचा तो देखा दरवाजे का ताला अज्ञात चोर ने तोडक़र घर में रखे चांदी की मूर्ति, सिक्के, साडिय़ां तथा नगद 15000 रुपए की चोरी कर लिया है।


