दुर्ग
रिसाली में बाप-बेटे को डेंगू
02-Oct-2021 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 अक्टूबर। रिसाली बीएसपी क्वार्टर क्षेत्र में एक ही परिवार के 2 लोग डेंगू पीडि़त हैं, जिनका इलाज सेक्टर 9 भिलाई में चल रहा है। रिश्ते में ये बाप-बेटे बताए गए हैं। एक दिन पहले सेक्टर 9 भिलाई के उड़ीसा से आई एक महिला डेंगू पीडि़त पाई गई। दुर्ग में भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आपापुरा में एक युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसे शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तकिया पारा की डेंगू पीडि़त एक महिला का इलाज पल्स हॉस्पिटल में चल रहा है। जिले में अब तक कुल डेंगू मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है। इनमें से 54 स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 5 का इलाज जारी है। कुल 59 पीडि़तों में से 25 ट्रेवल हिस्ट्री वाले हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


