दुर्ग

जेल जाबो आंदोलन : गांव-गांव से युवा व किसानों का मिल रहा समर्थन
01-Oct-2021 7:34 PM
 जेल जाबो आंदोलन : गांव-गांव से युवा व किसानों का मिल रहा समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के जेल जाबो आंदोलन को युवाओं और किसानों का समर्थन मिल रहा है।

क्रांति सेना का कहना है कि व्यापारी द्वारा नकली खातू नकली बीज, और रासायनिक दवाई को जैविक बता कर किसान को बेचा जा रहा है ।   जिसके विरोध व पूर्ण रूप से अवैध करोबार को बंद कराने के लिए, संगठन 2 अक्टूबर को जेल जाबो आंदोलन का आहवान किया है, जिसके जागरूकता के लिए ग्राम मतवारी (रिसामा) व आस पास के गाव में , युवा साथी प्रचार प्रसार किये और कहा किसान के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में हमेशा आवाज बुलंद करेंगे और जेल जाना हो तो जेल भी जाएंगे।

छत्तीसगढिया क्राँति सेना दुर्ग  ग्रामीण अण्डा परीक्षेत्र संगठन प्रभारी पामेश्वर साहू , सदस्य -  लोमेश साहू , भरत साहू , रितेश , लिखन , डामेश्वर साहू , उदित टंडन , गुलशन , विक्रम निषाद , वीरेंद्र , त्रिलोकी यादव आदि  उपस्थित थे , आंदोलन पूर्णरूप से सवैधानिक तरीके से प्रदेश पदाधिकारी के निर्देश में होने की बात कही ।


अन्य पोस्ट