दुर्ग

वार्ड 21 में होगा 62 लाख से सीवरेज सुधार एवं सडक़ निर्माण
30-Sep-2021 8:41 PM
 वार्ड 21 में होगा 62 लाख से सीवरेज सुधार  एवं सडक़ निर्माण

दुर्ग, 30 सितंबर। वर्षों पहले हाउसिंग बोर्ड द्वारा नगर निगम को हस्तांतरित की गई आदित्य नगर कालोनी में लगातार सीवरेज गंदे पानी की निकासी एवं खस्ता हाल सडक़ों की समस्या बनी हुई थी। अब विधायक के दौरे से नागरिकों को राहत मिलने जा रही है। जल्द ही वार्ड 21 आदित्य नगर में 48 लाख की लागत से सीवरेज लाइन में सुधार, 14 लाख की सीमेंट सडक़ों का निर्माण एवं हर्षा गार्डन का संधारण कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा शहर के वार्डों का दौरा कर नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। वार्ड 21 में पार्षद एवं नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि नालियों एवं सीवरेज की सही ढंग से साफ  सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में सडक़ों में जल भराव की स्थिति रहती है, जिससे सडक़ें जल्दी खराब हो जाती हैं एवं जगह जगह गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

साथ ही कच्ची एवं जर्जर सडक़ों पर चलना दूभर है। वार्ड में उद्यान का रख रखाव नहीं किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट