दुर्ग

दुकानदारों पर जुर्माना
29-Sep-2021 6:14 PM
दुकानदारों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितंबर।
अव्यवस्थित इंदिरा मार्केट को पटरी पर लाने निगम प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। नगर निगम के बाजार विभाग की टीम व्यवसायियों को दुकान से बाहर सामान नहीं रखने लगातार समझाईश दे रहे हैं। बावजूद इसके कई दुकानदार सामान बाहर ही रख रहे हैं। इस पर निगम की टीम की पैनी नजर है। टीम द्वारा मंगलवार को सामान बाहर रखने वाले 16 दुकानदारों को चिन्हित किया गया और उनसे 5900 रुपए जुर्माना लिया गया।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार इंदिरा मार्केट क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने प्रयास जारी है। सडक़ पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में दुकान का विस्तार कर सामान रखने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई हटरी बाजार व मोती काम्पलेक्स क्षेत्र में की गई। 

कार्रवाई में प्रभारी बाजार अधिकारी शिव शर्मा के नेतृत्व में टीम के ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव, राजू सागर, राजू सूर्या, मन्नी महरे, राधेश्याम सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। राजू रेडीमेट, राठौर कंगना सेंटर, जय भवानी कपड़ा दुकान, हजारीमल किराना स्टोर्स, सागर कपड़ा दुकान, मखीजा फर्नीचर, मेवा दुकान, नावेल्टी कपड़ा दुकान, खुशीमल किंगरानी प्लास्टिक, नूतन श्रृंगार, गंगा सागर फल दुकान, गणेश्वर फल सेंटर, रामकुमार फल सेंटर, गोपाल फल सेंटर, उमाकांत दुकान के अलावा लालू फल ठेला समेत 16 दुकानदारों से दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने पर उनसे 100 से 500 रुपए तक अर्थदण्ड लिया गया।
 


अन्य पोस्ट