दुर्ग

केंद्र के तीन कृषि काननों और चार श्रम कोड के खिलाफ किसानों और मजदूरों की संयुक्त रैली
28-Sep-2021 6:42 PM
  केंद्र के तीन कृषि काननों और चार श्रम कोड के खिलाफ किसानों और मजदूरों की संयुक्त रैली

दुर्ग, 28 सितंबर। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर देश के किसान संगठनों द्वारा पिछले 10 माह से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया जा रहा है। इस बीच 600 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की जान गई है।

राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया था, केंद्र सरकार ने 4 श्रम कोड बनाया है जिसके खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने भी आज के बंद को समर्थन प्रदान किया है। दुर्ग बंद को सफल बनाने के लिये आज किसानों और मजदूरों ने दुर्ग में संयुक्त वाहन रैली निकाला रैली हिंदी भवन से निकलकर गंजपारा, चंडी मंदिर, मारवाड़ी स्कूल, इंदिरा मार्केट, शहीद चौक। गुरूद्वारा रोड से गुजरते हुए महात्मा गांधी की मूर्ति का पास समापन हुआ, संयुक्त रैली में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन, सीटू, एटक, एक्टू, लोकतांत्रिक इस्पात मजदूर यूनियन के समर्थक शामिल हुए।


अन्य पोस्ट