दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 सितंबर। नगर निगम द्वारा वार्ड 31 सिद्धार्थ नगर के 7 सफाई कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर मकान तोड़े जाने दिए नोटिस के चलते दलित सफाई कर्मी युवक बिनेश गुजरिया के आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार हल्ला बोलते हुए प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधीश सर्वेश्वर दास भूरे को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में सूक्ष्मता से जांच कर पीडि़त परिवार को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने व 5 लाख रुपए मुआवजा देने तथा सभी पीडि़त लोगों को नोटिस दे राहत देने की मांग करते हुए इस पूरे मामले कि सूक्ष्मता से जांच कर दोषी निगम अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर नटवर ताम्रकार उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री व पूर्व सभापति दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा,मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,दीपक चोपड़ा,लुकेश बघेल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चंद्राकर आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष कोसरे कैलाश डग्गर, अल्का बाघमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व भाजपा पार्षद उपस्थित थे।
इस पूरे मामले की जानकारी लेकर दोपहर डेढ़ बजे सभी भाजपा संगठन के नेताओ कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय से एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि सिद्धार्थ नगर में वर्षो से काबिज निगम के 7 सफाई कर्मचारी जिन्हें 1984 मे स्थाई पट्टा मिला हुआ था जिन्हें 2019 मे फिर नवीनीकरण 30 वर्षो का पट्टा प्रदान किया गया है उन्हे नगर निगम द्वारा सहकारी विपणन मर्यादित समिति की जगह होने का हवाला देकर 3 दिन के अंदर मकान खाली करने व घर तोडऩे की नोटिस थमा दिया, जिससे व्यथित एक परिवार के मुखिया बिनेश गुजरिया उम्र 48 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया और परिवार के एक अन्य व्यक्ति को अटैक आ गया जो अस्पताल में उपचार ले रहे है तथा नोटिस मिले बाकी लोग दशहत में है।
इस प्रकार इस पूरे मामले में नगर निगम का संवेदनहीनता व अमानवीय कृत्य उजागर हुआ है। उक्त स्थल पर पचास वर्ष से अधिक काबिज लोगों को अचानक 3 दिन में मकान तोडऩे का नोटिस देना प्रशासन व निगम में काबिज सत्ताधारी दल के पूर्वग्रह को दर्शाता है किन्तु भाजपा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी, बल्कि दलित परिवार के हक के लिए संघर्ष करेंगी।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वालो मे भाजपा पार्षद देवनारायण चंद्राकर, काशीराम कोसरे, नरेश तेजवानी, मनीष साहू, ओमप्रकाश सेन, अजित वैद्य, पुष्पा गुलाब वर्मा, मंडल भाजपा महामंत्री, विजय ताम्रकार राहुल पंडित, जिला भाजयुमो महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, बंटी रकसेल, लालेंडर वढ़ेल, राहुल भट्ट, दीपक सिन्हा, ईश्वर देवांगन, अनुपम मिश्रा गायत्री वर्मा, श्यामा साव, ममता जैन, संगीता मार्कंडेय, पार्वती पंडित, सुधा राठौर, संदीप भाटिय, प्रशांत जोशी, उमेश गोस्वामी देव वर्मा महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे यह जानकारी मीडिया प्रभारी के एस चौहान ने मीडिया को दी ।


