दुर्ग
सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन में अब 150 लोग हो सकेंगे शामिल
28-Sep-2021 5:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 सितंबर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कोविड गाइड लाइन में ढील दी गई है। पूर्व में विवाह और अंत्येष्टि, दशगात्र आदि में उपस्थिति संख्या बढ़ाई गई है। उसी तरह अब धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु एक स्थल में अधिकतम 150 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नुपूर राशि पन्ना द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


