दुर्ग

नदी में डूबा किशोर
27-Sep-2021 5:25 PM
नदी में डूबा किशोर

दुर्ग, 27 सितंबर।  नदी में नहाने गया किशोर तेज बहाव के कारण नदी में डूब गया। सुबह 11 बजे के आसपास घटना के बाद से गोताखोरों की टीम उसके बॉडी की तलाश में लगी हुई है। 
देर शाम तक किशोर की बॉडी नहीं मिल पाई। पुलगांव थाना प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि नगपुरा निवासी 16 वर्षीय  निखिल निषाद सुबह लगभग 11 बजे शिवनाथ नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय वह तेज बहाव में चला गया, जिससे वह स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पाया और डूब गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने देर शाम तक उसकी तलाश की, परंतु निखिल की बॉडी नहीं मिल पाई है।
 


अन्य पोस्ट