दुर्ग

बेदखली का नोटिस, निगम कर्मी ने की खुदकुशी
27-Sep-2021 4:29 PM
बेदखली का नोटिस, निगम कर्मी ने की खुदकुशी

मोहल्लेवासियों का थाना में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितंबर।
निगम कर्मचारी ने रविवार की सुबह खुद पर ब्लेड से वार कर खुदकुशी कर ली। मृतक नगर निगम का नियमित कर्मचारी था। वर्तमान में वह जलगृह विभाग में अपनी सेवाएँ दे रहा था। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मकान खाली करने तीन दिनों की मोहलत से संबंधित नगर निगम से  मिले नोटिस से परेशान होने का जिक्र है। वहीं नोटिस से परेशान एक अन्य व्यक्ति को हार्टअटैक आ गया है, उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

नेशनल वेटलिफ्टर व निगम कर्मचारी बिनेश गुजरतिया (48 वर्ष) हरिजन पारा सिद्धार्थनगर निवासी की खुदकुशी के पीछे नगर निगम के नोटिस कारण होने की यह खबर अन्य निगम कर्मचारियों व सिद्धार्थनगर वासियों तक पहुंचने से वे लामबंद हो गए। उन्होंने कोतवाली थाना और विशेष थाना अजा पहुंचकर निगम कर्मचारी बिनेश गुजरतिया के खुदकुशी क ी घटना पर विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रताडि़त करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। 

इस संबंध में सफाई कर्मचारियों एवं सिद्धार्थनगर निवासियों द्वारा दोनो थाना के प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें उन्होंने प्रताडऩा के लिए दोषी व्यक्तियों के नाम का भी उल्लेख किया है। थाना प्रभारियों के द्वरा मामले में प्रदर्शनकारियों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाए जाने के बाद ही वे शांत हुए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच पर लिया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निगम कर्मचारी बिनेश गुजरतिया 48 वर्ष पिता महेश गुजरतिया सिद्धार्थनगर निवासी द्वारा रविवार की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच ब्लेड से अपने शरीर पर वार कर लिया गया था। इस घटना क ो उसने अपने घर के बाथरूम में अंजाम दिया। 

सुबह उसकी पत्नी व भाभी जगी तो बाथरूम का दरवाजा बंद था। बिनेश घर में नजर नहीं आ रहा था। किसी तरह उसकी पत्नी व भाभी द्वारा बाथरूम का दरवाजा खोला गया, तो बिनेश खुन से लथपथ मिला। बिनेश गुजरतिया के गले व दोनो हाथों से खुन बह रहे थे। घायल बिनेश को उसकी पत्नी व भाभी ने पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बिनेश ने उपचार के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। 

बताया गया है कि मृतक बिनेश गुजरतिया का सिद्धार्थ नगर में पट्टा वाला मकान है। जिसमें कई वर्षों से उसका परिवार रहता है। हाल ही में उक्त मकान का बिनेश द्वारा नवनिर्माण कराया गया है। जिसके लिए उसने बैंक से करीब 7-8 लाख रूपए लोन ली थी। छह दिन पहले ही गुजरतिया परिवार ने मकान में पूजा-अर्चना करवाकर गृह प्रवेश किया था। इस बीच 25 सितंबर को बिनेश गुजरतिया को मकान खाली करने 3 दिन की मोहलत से संबंधित नगर निगम से नोटिस मिला। परिवार के बेघर हो जाने की आशंका से बिनेश परेशान था। जिसके बाद बिनेश द्वारा रविवार की सुबह खुदकुशी किए जाने की घटना सामने आ गई।

बिनेश ने अपने  सुसाइड नोट में नगर निगम के नोटिस से परेशान होने का जिक्र किया है। उसकी खुदकुशी की घटना से सिद्धार्थनगर वासियों में आक्रोश का माहौल है। उनका यह आक्र ोश रविवार को कोतवाली थाना के सामने प्रदर्शन के रूप में फूटा। 
सिद्धार्थनगर वासियों ने कोतवाली पुलिस को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि नगर निगम द्वारा  सिद्धार्थनगर के 7 लोगों को मकान  खाली करने तीन दिन की मोहलत दिया गया है। जिसमें मृतक बिनेश गुजरतिया का नाम भी शामिल है।  सिद्धार्थनगरवासियों ने बताया कि यहां हमारा परिवार लगभग सौ वर्षों से रह  रहा है। 1984 में नगर निगम द्वारा उक्त भूमि का 30 वर्ष के लिए पट्टा दिया गया था। पट्टा का नवीनीकरण भी करवाया गया है। जिसके बाद भी नगर निगम द्वारा मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। यह दबाव नगर निगम का बड़ा प्रताडऩा है। 

सिद्धार्थ नगर वासियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा यह नोटिस दो व्यक्तियों के प्रभाव में आकर दिया गया है। मोहल्लेवासियों ने उक्त व्यक्तियों के नामों का अपन ज्ञापन में उल्लेख किया है। सिद्धार्थनगर वासियों ने बताया कि नोटिस से हम लोग मानसिक रू प से प्रताडि़त  हो रहे है। इस प्रताडऩा से बिनेश गुजरतिया टूट गया था और आत्मघाती कदम उठा लिया। सिद्धार्थनगर वासियों ने मृतक के परिवार के सदस्य को मुआयजा देने के अलावा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
 


अन्य पोस्ट