दुर्ग

सर्विस रोड मेंटेंनेंस जारी, तेजी से हो रहा काम
25-Sep-2021 6:16 PM
सर्विस रोड मेंटेंनेंस जारी,  तेजी से हो रहा काम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग 25 सितंबर
एनएच के किनारे के सर्विस रोड में मेंटेंनेंस कार्य तेजी से जारी है। इस संबंध में एनएच के अधिकारियों को कल बैठक में पीडब्ल्यूडी सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने तेजी से कार्य के लिए निर्देश दिये थे। कल सचिव ने कुम्हारी से नेहरू नगर तक एनएच का अवलोकन किया था और सात-आठ बिन्दुओं पर रूककर सडक़ से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिये थे। निर्देश के पश्चात सर्विस रोड के मेंटेंनेंस के लिए तेजी से कार्य जारी है। 

एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कुम्हारी ओवरब्रिज का कार्य बेहद महत्वपूर्ण और इसे छोटी गाडिय़ों के लिए तय समयसीमा 15 अक्टूबर तक आरंभ करना है। इसके साथ ही यह भी देखना है कि सर्विस रोड की स्थिति बेहतर रहे। किसी तरह से गड्ढे हों तो इसे तुरंत रिपेयर करें। सचिव ने कल ही चौबीस घंटे इस रोड की मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी सर्विस रोड के मेंटेंनेंस कार्य के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये थे, जिसके पश्चात 30 श्रमिक इस कार्य के लिए लगाये गये।
 


अन्य पोस्ट