दुर्ग
भारत बंद का समर्थन
19-Sep-2021 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 सितंबर। 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। तीन किसान विरोधी काले कानून एवं बिजली बिल अधिनियम 2020 की विरोध में कृषकों के भारत बंद आह्वान एवं किसानों की जायज मांगों का ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) छात्र संगठन, एआईडीएसओ, युवा संगठन, महिला संगठन, मजदूर संगठन पूर्ण रूपेण समर्थन की है। 27 सितंबर भारत बंद को लेकर कमेटी द्वारा जिले के विभिन्न गांव, दुर्ग शहर, भिलाई शहर में समर्थन को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और आगामी 21 सितंबर को पुराना बस स्टैंड में दोपहर 12 बजे से किसान नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


