दुर्ग
कत्लखाना ले जाते मवेशियों को छुड़ाया, आरोपी फरार
19-Sep-2021 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 सितंबर। ट्रक में भरकर कू्ररतापूर्वक पशुओं को ले जा रहे वाहन को पुलगांव पुलिस ने पकड़ा है। मौका पाकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व 11 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पचरी पारा दुर्ग निवासी गौ सेवा आयोग रायपुर के कृषांक पशु कल्याण अधिकारी अनिल कुमार दौलतानी ने पुलगांव पुलिस को सूचना दी कि एमएच 40 बीजी 9992 में 20 नग भैंस और भैंसा को भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर रात लगभग 2।30 बजे नागपुरा मालूद रोड पर पुलिस ने ट्रक को रोका। मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


