दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 सितंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में शहर के सडक़ों की जर्जर हालत को लेकर शहर के प्रमुख सडक़ के गड्ढों में बैठकर अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया।
भाजयुमो के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की सरकार बनाओगे तो ऐसी सडक़ पाओगे जैसे नारों के साथ युवाओं ने सडक़ के गड्ढों पर बैठकर जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार, शहर विधायक और महापौर की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए शहर की व्याप्त अव्यवस्था, सडक़ों के दयनीय हालत के लिए शहर विधायक और महापौर को जिम्मेदार ठहराया।
प्रदर्शन में भाजयुमो के तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, तिजिल सिंह, राहुल दीवान, नितेश बाफना, अमित पटेल, चंद्रकांत साहू, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र राजपूत, मुकेश सोनकर, राहुल भट्ट, बंटी देशमुख, हिमांशु सिंह, नारायण दत्त तिवारी, विपिन चावड़ा, राजा यादव, दीपक सिन्हा, ईश्वर देवांगन, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, अनिकेत यादव, फलेंद्र यादव, शुभम साहू, सूर्यान्शु शर्मा, चंदन साहू, गणेश यादव, निरंजय दुबे, रितेश सेन, इशांत ठाकुर, प्रांजल भारद्वाज, गोलू ठाकुर, योगेंद्र देवांगन, राकेश देवांगन, करन राजपूत, जीतू नागरे, यश देवांगन, कमलेश राजपूत व अन्य शामिल थे।


