दुर्ग

सूने घर का ताला तोडक़र चोरी
19-Sep-2021 4:40 PM
सूने घर का ताला तोडक़र चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 सितंबर।
सेक्टर 2 भिलाई निवासी प्रार्थी को घर में ताला लगाकर चरोदा जाना भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर भट्टी थाना पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक सडक़ 16 सेक्टर 2 निवासी कोमल राम 12 सितंबर को अपने घर में ताला लगाकर अपने मूल निवास चरोदा गए हुए थे। 17 सितंबर को जब वह वापस घर आए तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी में रखे हुए 9 जोड़ी चांदी के कड़े, 2 नग सोने का लॉकेट, 3 नग चांदी की  करधन, 1 जोड़ी पायल, बिछिया  एवं नगद 12000  रुपए की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


अन्य पोस्ट