दुर्ग
दवाइयों की चोरी, मामला दर्ज
18-Sep-2021 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 सितम्बर। विभिन्न कंपनियों की दवाइयों की चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ दुकान संचालक ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 381 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक गोवर्धन बंछोर निवासी आशीष नगर रिसाली का बस स्टैंड जीवन परिसर दुर्ग में मेडिकल स्टोर है। उनके मेडिकल स्टोर्स में आरोपी महेंद्र देवांगन कार्य करता था। पिछले 6 माह से वह कई कंपनियों की दवाइयों की चोरी लगातार करता रहा। दुकान के अन्य कर्मियों ने जब दवाइयों को चेक किया तो पाया कि विभिन्न कंपनियों की दवाइयों के कई पत्ते चोरी हुए हैं। आरोपी ने लगभग 40 हजार रुपए की दवाईयां की चोरी कर ली थी।
प्रार्थी ने आरोपी को काम पर से हटा दिया। इसके बाद दुकान संचालक ने शिकायत दर्ज कराइए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


