दुर्ग
पुरई के खिलाडिय़ों पर बरसे पैसे
18-Sep-2021 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 सितम्बर। खेल गांव पुरई के गरीब मजदूर परिवार के अनेक खेल प्रतिभाओं ने अभाव के बावजूद राष्ट्रीय राज्य व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए खेल प्रोत्साहन योजना के तहत खेलगांव के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों परअब पैसे बरसने लग रहे हैं।
ग्राम के निर्माण श्रमिकों के 13 खिलाड़ी बच्चों ने राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर योजना के तहत 2 लाख 96 हजार रुपए बटोरने में सफल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे