दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 18 सितंबर। धमधा नगर की बेटी मुमुक्षु पूर्वी छाजेड़ ज्ञान प्रखर रूप को धारण कर जैनधर्म के प्रचार-प्रसर के लिए निकल पड़ीं। आज उनके अभिनंदन में विशाल रैली निकाली गई।
आचार्य प्रवर श्री श्री 1008 श्री रामलाल जी म. सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म. सा. की प्रेरणा से नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी पारसमल छाजेड़ के बेटे विनोद कुमार छाजेड़ की बेटी पूर्वी छाजेड़ के दीक्षा का भव्य विशाल रैली के द्वारा अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।
रैली में धमधा नगर के नगरवासी की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने आशीष दिए।
बेटी के इस अभिनंदन समारोह में माता-पिता को सम्मान का दर्जा दिया। इस समारोह को नगर वासियों ने एक पर्व उत्सव की भांति मनाया।
इस दौरान इनके परिवार के सुनील कुमार छाजेड़, दिलिप कुमार छाजेड़ (सी.ए), खेमचंद, कौशलचंद, प्रेमचंद, मोतीचंद, विजय कुमार, राजकुमार, नगीन एवं समस्त छाजेड़ परिवार उपस्थित रहे।