दुर्ग

भिलाई चरोदा ड्रीमसीटी में रविवार को वैक्सीनेशन शिविर
17-Sep-2021 6:04 PM
भिलाई चरोदा ड्रीमसीटी में रविवार  को वैक्सीनेशन शिविर

भिलाई नगर, 17 सितंबर। कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन आवश्यक है। नेता प्रतिपक्ष भिलाई चरोदा नगर निगम संतोष तिवारी ने जानकारी दी कि भिलाई चरोदा क्षेत्र के निवासियों की सुविधा हेतु व सभी को कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन ओशो उपवन के पास ड्रीमसीटी में 19 सितम्बर रविवार को आयोजित किया गया है। श्री तिवारी ने समस्त क्षेत्रवासियों से वैक्सीन लगवाने हेतु शिविर में पहुंचने की अपील करते हुए जानकारी दी कि रविवार को वेक्सिन प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक शिविर में लगाई जाएगी।
 


अन्य पोस्ट