दुर्ग
10 केंद्रों में सिर्फ कोविशील्ड का टीका लगेगा
12-Sep-2021 8:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 सितंबर। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर 12 सितंबर को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को सिर्फ कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए निगम क्षेत्र के 10 निर्धारित केन्द्र में 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लिए प्रथम और द्वितीय डोज का लगाया जाएगा।
महावीर कोविड सेंटर यूपीएचसी बघेरा, यूपीएचसी धमधानाका, पोटियाकला, यादव छात्रावास, वाचनालय शिक्षक नगर, जोन कार्यालय उरला, कुशाभाऊ ठाकरे भवन, विवेकानंद भवन, कृष्णा धर्मशाला में टीका लगाया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


