दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 सितंबर। पुरानी भिलाई में रेलवे लाइन पर किन्नर की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी एस।एस। राजपूत ने बताया कि मृतक किन्नर की पहचान हो गई है। उसका नाम पुरूषोत्तम उर्फ जगदम्बा (40 वर्ष) है और वह देवबलौदा निवासी था।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग 8।15 बजे पुरानी भिलाई रेलवे स्टेशन के पास अपलाइन पर गांधीनगर भिलाई 3 के नजदीक मुंबई हावड़ा रेलवे लाइन पर एक किन्नर का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से काले रंग का बैग और नकली बाल का विग मिला था। थाना प्रभारी ने बताया कि दरवाजे के पास बैठे होने एवं संतुलन बिगडऩे के कारण यह घटना होने की संभावना है। हुलिया के आधार पर उसके ही साथी नीरज के द्वारा उसकी शिनाख्ती की गई है। मृतक रोज की तरह ही सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकला था।


