दुर्ग

वायर से भरे ट्रक की चोरी
12-Sep-2021 8:34 PM
 वायर से भरे ट्रक की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 सितंबर। अवंता इंजीनियरिंग भिलाई के सामने खड़े एचबी वायर से भरे ट्रक की अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। इस ट्रक में 11,25,000 रुपए कीमत का वायर भरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ट्रक के पीछे हिस्से से भागता हुआ रात 11।40 पर दिखाई दे रहा है। भिलाई 3 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शुक्रवार की शाम को रायपुर के पावर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड से साईं बाबा ट्रांसपोर्ट की ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी 4477 में एचबी वायर लोड कर भिलाई इंजीनियरिंग पार्क के लिए निकला था। यह वायर भिलाई  स्थित अवंता इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में खाली किया जाना था। कंपनी के गेट के सामने रात लगभग 9.45 बजे तक को खड़ा किया गया था। रात में 9 बजे के बाद किसी भी गाड़ी को कंपनी के अंदर इंट्री नहीं दिए जाने के कारण ट्रक ड्राइवर व हेल्पर ने ट्रक को सडक़ के किनारे खड़ी किया और वह घर चले गए। रात लगभग 11.40 बजे गाड़ी की चोरी हो गई। सुबह जब ट्रक चालक व हेल्पर मौके पर पहुंचे तो उन्हें ट्रक गायब मिला।

इसकी सूचना उन्होंने साईं बाबा ट्रांसपोर्ट के संचालक के साथ ही अवंता इंजीनियरिंग कंपनी के डायरेक्टर अरविंद जैन को दी। अरविंद जैन ने इसकी सूचना भिलाई 3 पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दी। सीसीटीवी के फुटेज निकाले जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट