दुर्ग

आपसी लड़ाई में राज्य सरकार जनाधार का कर रही है अपमान-सोनू
12-Sep-2021 6:56 PM
  आपसी लड़ाई में राज्य सरकार जनाधार का कर रही है अपमान-सोनू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई ,  12 सितंबर।  दुर्ग ग्रामीण भाजपा महामंत्री सोनू राजपूत ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते कहा कि  छतीसगढ़ का भिलाई दुर्ग क्षेत्र शिक्षा का लोहा मनवा  चुका है, पर आज भिलाई दुर्ग को  बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर ठगी करने वालों के नाम से जाने जाने  लगा हैं। आये दिन ठगी की खबर अखबारों व मीडिया के माध्यम से पढऩे व देखने को मिल ही जा रहा है

कार्यवाही के नाम पर अधिकांश  केस लंबित बताये जाते हैं , युवा बेरोजगार .नौकरी के लालच मे अपना जमीन जायदाद बेचकर कर्जा लेकर आज ठगी के शिकार हो रहे  और ठग मौज कर रहे हैं शासन-प्रशासन को इन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिये।

 जिले में पिछले 6 महीनों ने 56 ठगी के मामले दर्ज हुये हैं। जिले मे 23 थाना और 6 चौकी में 56 मामलों में मात्र 9 मामले ही सुलझा पाईं हैं पुलिस प्रशासन बाकी मामले अब भी पेंडिंग है। जिले मे पिछले 6 महीनों मे 11 करोड़ से भी अधिक ठगी हुई है, जो चिन्तनीय विषय है।

राज्य सरकार को अपनी आपसी खींचतान को छोडक़र छतीसगढ़ की जनता की भलाई उनकी सुरक्षा तथा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने पर फोकस करनी चाहिये। आपसी लड़ाई मे राज्य सरकार छतीसगढ़ के जनाधार क़ा पूरे देश में अपमान कर रही है।


अन्य पोस्ट