दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 सितंबर। हिंद सेना समाजसेवी संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व एल्डरमेन संजय साहू के प्रयास से कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के द्वारा 10 डिसमिल जमीन साहू समाज को आबंटित किए जाने की घोषणा की गई है।
साहू समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए ऐल्डरमन व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय साहू का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन कर कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार का आभार व्यक्त किया है।
अभिनंदन करने वालों में संगम साहू चरोदा साहू समाज तहसील अध्यक्ष, चंद्रभूषण साहू पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भिलाई 3, रामकुमार साहू चरोदा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, विनोद साहू, ईकाई अध्यक्ष नेतराम साहू, सचिव अरुण साहू, सह सचिव ओकेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ प्रभारी प्रहलाद साहू, संतोष साहू सिरसा, ताकेशवर साहू, शिव नारायण साहू, बलदेव साहू, बालकरण साहू, प्रकाश साहू, दीनदयाल साहू, मिथलेश साहू, परमा साहू, मनोज साहू, बालमुकुंद साहू, जयनारायण साहू,श्रीमती सीता साहू, श्रीमती भावना साहू, श्रीमती सावित्री मनोज साहू, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश वर्मा, अभिनव बघेल, नरेश भोयर, दिगंबर शामिल हैं।


