दुर्ग

लाल मैदान में पंडाल निर्माण पूर्व भूमिपूजन
11-Sep-2021 5:50 PM
लाल मैदान में पंडाल निर्माण पूर्व भूमिपूजन

भिलाई नगर, 11 सितंबर। नेताजी सुभाष नवयुवक जागति दुर्गोत्सव समिति द्वारा लाल मैदान में आगामी नवरात्र के लिए पंडाल निर्माण पूर्व भूमिपूजन किया गया। पूजन में समिति के संरक्षक महिमानंद सिंह, अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत, कोषाध्यक्ष शिव प्रजापति सहित पूजा प्रभारी और सदस्य उपस्थित थे। यह लाल मैदान दुर्गोत्सव समिति के आयोजन का 50वां वर्ष है। महामंत्री विजय सिंह और उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत ने बताया कि आयोजन के 50वें वर्ष बहुत सी तैयारियां समिति ने कर रखी थी परंतु  सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगी से पूजन होगा। 
 


अन्य पोस्ट