दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 सितंबर। देर रात ढाबा से खाना खा अलसुबह स्टेशन पर मिले दोस्त को चाय पिलाने के बाद दोस्त से ही लूट का शिकार बने युवक ने थाना में आरोपी मित्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी ने पीडि़त का नगदी और मोबाइल छीन कर उससे मारपीट भी की है।
छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मिथिलेश पाठक क्वा नं 1सी, सडक़ 4, जोन 3 सेक्टर 11 खुर्सीपार निवासी 8 सितंबर को अपने दोस्त के साथ राजनांदगांव ढाबा खाना खाया, वापसी में सुबह के करीब 4 बजे पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के सामने चाय ठेला के पास आटो में सवारी चढ़ाने वाले अटल आवास निवासी गोरिल्ला ने मिथिलेश से चाय पिलाने का आग्रह किया।
गोरिल्ला भी उसका परिचित था अत: उसने चाय पिलाई, चाय का पैसा देने के लिए पर्स निकाला तो गोरिल्ला मिथिलेश के हाथ से पर्स छिन कर भागने लगा। मिथिलेश ने उसे दौडकर पकड़ लिया, तब गोरिल्ला ने डंडे से मिथिलेश के सिर पर वार कर घायल कर दिया। इस हमले में मिथिलेश अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोरिल्ला ने उसकी जेब में रखे मोबाइल तथा पर्स में रखे 2000 रूपये निकाल फरार हो गया। घायल मिथलेश को आस पास के लोगों ने उठाकर पानी पानी पिला कर होश में लाया। इस घटना से भयभीत मिथलेश घर चला गया और कल रात 8.30 बजे छावनी थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा आरोपी गोरिल्ला के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


