दुर्ग
डॉक्टर से मारपीट की आईएमए ने की निंदा
07-Sep-2021 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 सितंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग द्वारा रायपुर में सुयश हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है। शासन से मांगहै कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। बार-बार ऐसी घटनाओं के होने पर एसोसिशन ने चिंता व्यक्त की है एवं पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस तरह के सभी मामलों में मेडिकल प्रोडेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
राज्य में मेडिकल प्रोडेक्शन एक्ट लागू है जिसमें चिकित्सकों से मारपीट की घटना अस्पताल में तोडफ़ोड़ की घटना को दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष डॉ। जय तिवारी, सचिव डॉ। अनुराग दीक्षित ने इस घटना के बाद रायपुर आईएमए के लिए गए निर्णयों पर अमल करने का विचार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


