दुर्ग
101 बुजुर्ग महिलाओं को शॉल और साड़ी भेंट कर सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 सितंबर। सिंधिया नगर वार्ड 21 नीलू स्व सहायता समूह के अध्यक्ष नीलू सिंह के तत्वाधान में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित कुशाभाउ ठाकरे भवन आदित्य नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि अरुण वोरा और विशेष अतिथि महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मौके पर पार्षद राजकुमार नारायणी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, प्रीति मिश्रा, नमिता शर्मा, संगीता के अलावा अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें समाज के महिलाओ और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। तीज मिलन कार्यक्रम में प्रथम श्रीमती मधु वैश्य सेकेंड नेहा तीज क्वीन का पुरस्कार दिया गया। डांस नृत्य आकर्षण का केन्द्र बना रहा,सामूहिक डांस में प्रथम दीप्ति उपाधयाय, मॉडलिंग में शीतल सिंह प्रथम रही। गेम में प्रथम मंजू सिंह सेंकेंड संध्या सिंह ने मारी बाजी इसके अलावा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में आए 400 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्थाएं रखी गई थी। नीलू स्व सहायता समूह द्वारा महिलाएं को मिल गया रोजगार नीलू महिला स्व सहायता बुटीक दुकान से 50 महिलाएं बनी है आत्मनिर्भर रोज जरूरतमंद सामग्री बना रही है। नीलू स्व सहायता समूह से रोजगार पाकर महिलाएं बेहद खुश है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की थी, वो आज पूरा हो गया, जिसमें रक्षाबंधन के लिए डिजाइनिग राखी, ब्लाउज, सलवार, पटियाला सुट, गाऊन, पापड़ बड़ी और माक्स के अलावा अन्य सामग्री बनाकर के शहर और गांवों में जाकर सेल कर रही है।

इससे महिलाएं अपने आप पर गर्व महसूस कनीलू स्व समूह की अध्यक्ष ने कहा है कि अब कोई गरीब महिलाएं बिचारी नहीं है औरत वो ताकत है, जो कोई काम ठान लें उसे करके रहते है। नीलू सिंह ने बताया कि महिला उत्थान की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है, समूह के माध्यम से संचालित की गई है। इसे महिला उत्थान की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है जो मेरे समूह की 50 महिलाएं मेहनत और पूरे लगाने से कार्य कर रही है। सिलाई के माध्यम से महिलाओं के लिए 10 सिलाई मशीन लाई गई है। जिससे महिलाएं, मास्क, सलवार सूट, पटियाला के ब्लाउज, गाउन समेत अन्य सिलाई कर गांवों में जाकर बेच रही है। इस कार्यक्रम में समाज की अन्य महिलाएं शामिल थी।


