दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 सितंबर। माहेश्वरी महिला मंडल दुर्ग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकगणों का सम्मान किया गया।
विगत दिनों आयोजित तीज ट्रायो के परिणामों की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम जूम एप्प पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रादेशिक प्रकल्प प्रमुख मधु सोमानी तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष छग प्रादेशिक माहेश्वरी सभा राजकुमार गांधी रहे। अभिनंदन कार्यक्रम के तहत समाज के शिक्षकों का उनके घर जाकर सम्मान किया गया, जिसमें कल्पना माहेश्वरी, ममता टावरी, नेहा टावरी, पायल राठी, जगदीश चाण्डक का सम्मान किया गया। विगत दिनों तीज ट्रायो प्रतियोगिताएं ऑनलाइन मोड पर आयोजित की गई जिसमें आराधना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गरिमा गांधी, द्वितीय पूनम राठी एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से निशा राठी व मोहिनी भूतड़ा, रीक्रिएट ओल्ड सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम कांता माहेश्वरी, द्वितीय स्थान पर माया राठी तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से निशा राठी व रोहिणी मूंदड़ा और सीटिंग डांस प्रतियोगिता में प्रथम रेशमा गांधी, द्वितीय स्थान पर मीनल गिलडा और तीसरे स्थान पर गरिमा गांधी रही। आराधना एवं रीक्रिएट ओल्ड सॉन्ग की निर्णायक माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की महिला समिति अध्यक्ष सविता अनिल केला थी।
सीटिंग डांस की निर्णायक वृंदा भट्टर भाटापारा रही। कार्यक्रम का संचालन रश्मि चांडक एवं मेघा राठी ने किया। कार्यक्रम के संयोजन हेतु सरला भूतड़ा एवं अध्यक्ष महिला मण्डल नीतू गांधी की भूमिका रही। कार्यक्रम की समीक्षा अध्यक्ष दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा नरेंद्र राठी एवं माया राठी द्वारा की गई। धन्यवाद ज्ञापन सचिव अंजली लाखोटिया द्वारा किया गया।


