दुर्ग
नलघर शॉपिंग काम्पलेक्स और रायपुर नाका में खुलेगी दुकान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 सितंबर। महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में डाटा सेंटर में एमआईसी की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सोसायटी को निगम क्षेतान्तर्गत भवन/दुकान उपलब्ध कराने, नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स में भूतल स्थित दो दुकान और रायपुर नाका मुक्तिधाम स्थित दो दुकानों को आरक्षित किया गया।
गौठान अंतर्गत स्थित तालाबों को संचालनकर्ता को आबंटित किए जाने पर स्वीकृति की गई। होर्डिंग बोर्ड के एजेंसी द्वारा पूर्व का बकाया किराया अतिरिक्त समय बढ़ाया गया। नया बस स्टैंड वाहन पार्किंग 1 अप्रैल 21 से 31 मार्च 22 तक के लिए दिया गया है। ठेकेदार द्वारा लॉकडाउन अवधि का पार्किंग शुल्क माफ करने विचार करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। नगर निगम द्वारा शवदाह गृह एलपीजी गैस से संचालित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया शासन के निर्देश पर शहर के सभी स्कूल खोले जा रहे हैं। इसके लिए सभी स्कूलों की साफ सफाई तत्काल करवाने के लिए बैठक में अपना पक्ष रखा।


